फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोग से ग्रसित युवती को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम सभा मुंगेसर में ह्रदय रोग से पीड़ित असहाय युवती को हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक अजय सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख चालीस हजार रुए की सहायता राशि स्वीकृत हुई है। सहायता राशि स्वीकृत होने से गरीब परिवार को युवती का इलाज कराने में सहायता मिली। युवती व उसके परिवार ने अजय सिंह के साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवात जताया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगेसर निवासी शिव गोविन्द की 20 वर्षीय पुत्री ह्रदय रोग से पीड़ित है। जिसका बीएचयू में इलाज चल रहा है। युवती के परिवारीजनों ने बताया कि पैसे की तंगी के चलते इलाज कराने काफी परेशानी भरा था। इसकी जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह को हुई तो उन्होंने तत्काल सहायता के लिए परिवार से मिले और मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख चालीस हजार रुपए स्वीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें