फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुनाई विद्यालय के पास मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही एक मासूम बालिका को बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार काजल 12 माह पुत्री संजय सहादतपुरा बुनाई विद्यालय थाना कोतवाली के निवासी थी। मंगलवार के शाम लगभग 4:00 बजे अपने घर से बाहर खेल रही थी। तभी एक अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। जब परिजनों ने मासूम को लहूलुहान देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आधे घंटे के अंतराल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं घटना से पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें