फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलधरपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की शाम सात बजे एक 19 वर्षीय अज्ञात किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार ताप्ती गंगा एक्सप्रेस मऊ से बलिया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान युवती किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें