मृतका सिपाही प्रियंका यादव की फाइल फोटो
घोसी। तहसील के बरकोला निवासी महिला सिपाही का शव गांव पहुंचा। प्रियंका यादव उन्नाव जिले के बांगरमऊ में बतौर महिला आरक्षी तैनात थी, सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रियंका की उन्नाव हरदोई मार्ग पर जमलदीपुर गांव के समीप बाइक से बांगरमऊ समय स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिर कर रविवार की रात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सोमवार की देर रात पैतृक गांव बरकोला आा। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला सिपाही प्रियंका यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को दोहरीघाट स्थित सरायू नदी पर हिंदू रीति रिवाज से किया गया। महिला सिपाही ने 15 दिन पहले ही अपनी एक वर्षीय बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था।