फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसान की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मितनपुर गांव निवासी किसान की शनिवार की रात को खजुआ नहर में डूबने से मौत हो गई। किसान शनिवार की रात को शौच करने के लिए घर से निकला था। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। मितनपुर गांव निवासी जमुना (65) शनिवार देर रात 11 बजे घर से शौच करने के लिए गांव के खजुआ नहर के पास गए थे। देर रात एक बजे तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नहर के पास जाकर देखा तो जमुना नहर के पानी में डूब कर मृत पड़े थे। मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन का सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें