रानीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने 25000 रुपये इनामी गैरजनपदीय गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बस स्टैण्ड मऊ के पास से यूपी गैंगस्टर एक्ट में 25000 रुपये इनामी गैरजनपदीय राजेश कुमार निवासी पैढत थाना एका जनपद फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।