फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ससुराल पक्ष के पांच पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के खजुवा में बीते 15 जुलाई की सुबह नहर में युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के जीजा, बहन सहित पांच के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता कतवारू पासवान ने बताया कि उसका पुत्र मनोज पासवान (21) निवासी सिसवा देवारा बलुआ बीते 15 जुलाई को अपने ससुराल रसूलपुर कोटया गया था। उसी दिन ससुराल के गांव से कुछ दूरी पर खजुवा गांव के पास उसकी बाइक और शव पाया गया था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें