फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव में एक जमीन का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अगर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। उक्त जमीन को फर्जी ढंग से बेचने को लेकर महिला सहित कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया कार्रवाई की खानापूर्ति कर दी गई है लेकिन विवाद की असली जड़ दो बहनों के परिवार वालों के बीच मामला कुछ ठीक नहीं है। भदवा गांव निवासी दुर्ग विजय विश्वकर्मा के नाम से 84 बिस्वा जमीन है। उनकी मृत्यु के बाद उनकी विरासत पत्नी मालती देवी के नाम से दर्ज हुई। दुर्गर्विजय के चार नाबालिग पुत्रियां भी थी लेकिन साजिश के तहत वरासत में पुत्रियों का नाम दर्ज न कर मंदबुद्धि पत्नी मालती का नाम दर्ज करा दिया गया। पूरे प्रकरण में दुर्ग विजय के साडू मऊ सदर तहसील के सैदोपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा ने मालती देवी को बहला-फुसलाकर पूरी जमीन का बैनामा अपनी पत्नी बिंदु के नाम करा लिया। 2021 में मालती की मृत्यु हो गई। इसके बाद जमीन बेचने की कहानी शुरू हुई। प्रकरण की जानकारी जब दुर्गविजय के पुत्रियों जया, निधि, नेहा और जूली को हुई तो उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। मंगलवार को बिंदु पत्नी दिनेश शर्मा सब रजिस्टार ऑफिस में जमीन का बैनामा करने का प्रयास कर रही थी। ऐसे में चारों पुत्रियां और गांव के लोगों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में जूतम पैजार हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है बावजूद जमीन का तीन-तीन बार बैनामा किए जाने का प्रयास किया जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शैलेश सिंह ने बताया कि फर्जी बैनामे के आरोप में एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। कागजातों में किसी का नाम बतौर भूमिधर दर्ज है तो पुलिस को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। फिर भी मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें