फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 150 घरों को मिल रही बिजली, ओवरलोड होने से ग्रामीणों के फ्रिज, मोटर जले

विज्ञापन
दरगाह में ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणो को परेशानी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। सिपाह इब्राहिमाबाद विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध इटौरा खुर्द गांव के बिजली उपभोक्ताओं को पांच दिन से बिजली नहीं मिल रही है। पांच दिन पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया था, इससे किसी के घर फ्रिज, मोटर तो किसी के घर बल्ब का फ्यूज उड़ गया था। तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर भी जल गया। तब से लोग बिजली विभाग के कार्यालयों और विभाग से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके थक गए, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। चौकाने वाली बात ये है कि केवल 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से गांव के 150 घरों को बिजली आपूर्ति मिलती है। गांव निवासी अशोक पांडेय ने बताया कि ओवरलोड होने से इनवर्टर खराब हो गया है। प्रवीण पांडेय ने बताया कि उनका मोटर जल गया है। गणेश पांडेय के घर के पंखे और बल्ब जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक माह से ट्र्ंसफाॅर्मर ओवरलोड होने के कारण बंद हो जाता था। अवगत कराने पर लाइनमैन दिन में तीन से चार बार आते थे। लेकिन पांच दिन पहले तेज धमाके के साथ ट्र्ंसफाॅर्मर जल गया। आरोप लगाया कि इस संबंध में अवर अभियंता, एसडीओ को अवगत कराया गया। लेकिन वह अधिक खर्च होने की बात कहकर टाल दे रहे हैं। अवर अभियंता देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नए ट्रांसफार्मर के लिए मुख्यालय अवगत कराया गया है, जल्द ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें