फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 250 केवीए के जगह लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर, दो माह में पांचवीं बार जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिघरा में आबादी के सापेक्ष 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की जगह वर्तमान में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने के चलते यह बार-बार ओवरलोड होकर जल जा रहा है। रविवार को सुबह एक बार फिर ट्रांसफार्मर फुंक गया, जो कि बीते दो महीने में पांचवीं बार हुआ है। समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान कुंवर श्याम नारायण सिंह, संत विजय सिंह, श्रीराम भारत सिंह, संजय सिंह, जनार्दन यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बढ़ती आबादी और बिजली खपत के अनुरूप वर्तमान ट्रांसफार्मर की क्षमता पर्याप्त नहीं है। अधिक लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। रविवार की सुबह एक बार फिर ओवरलोड से ट्रांसफार्मर के जलने के बाद पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें सिंचाई कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी में बिजली कटौती से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों एवं ऊर्जा मंत्री को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार ऊर्जा मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही 250 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इस बाबत मोलनापुर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता सुधीर कुमार का कहना है कि जानकारी मिली है। विभाग से इसके लिए पत्र लिखकर भेज दिया हूं। वहीं जला ट्रांसफार्मर को समय सीमा में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें