मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्ल्स चाइल्ड डे मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार गर्ल्स चाइल्ड डे के अवसर पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके झा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संपूर्ण कस्बे का भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हो गई। रैली में सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आरके झा, डा. फैजान, श्रवण कुमार, चंद्रमा राय, सुरेश राय, प्रतिमा राय, रविंद्र यादव, सचिन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कोपागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गर्ल्स चाइल्ड डे पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोेपागंज की ओर से स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकलकर थाना कोपागंज, दोस्तपुरा होते हुए शंकर जी के मंदिर में समाप्त हुई। रैली में डा. वीके राय, सुनीता सिंह, विनोद कुमार, रामाश्रय यादव, ब्रह्मस्वरूप मिश्र, महेंद्र यादव, राजीव अकेला, अम्मार नकी आदि उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार गर्ल्स चाइल्ड डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राएं नारी लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीपी चौरसिया ने कहा कि समाज में लड़का लड़की में भेदभाव खुद में शर्मिदिंगी का एहसास करता है। दोनों अपने भाग्य से खाते पीते हैं। आज संख्या कम होना मानव हित में नहीं है। इस दौरान मुख्य रूप से शैलेंद्र यादव, डा. एसबी तिवारी आदि उपस्थित रहे।