मुहम्मदाबाद गोहना। अमृत मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को ग्रीष्मावकाश के पूर्व समर फन गेम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने बाधा दौड़, वाक आन पोल, रापर क्रासिंग से खूब धमाचौकड़ी की। सभी खेलों में बच्चों ने पूरे उत्साह व मनोयोग से प्रतिभाग करते हुए खूब आनंद उठाया। इसके पूर्व फन गेम मेला का उद्घाटन करते हुए स्कूल के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों व नौनिहालों के लिए ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए।