फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोलनापुर परिषदीय विद्यालय में प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। क्षेत्र के मोलनापुर संयुक्त प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अब प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई होगी। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे भी निजी विद्यालय की तरह आधुनिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य फतेहबहादुर सिंह ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान अनीता सिंह तथा विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय को आधुनिक तकनीकी व्यवस्था डिजिटल बनाने के लिए विद्यालय परिवार को अपने निजी व्यवस्था से दो प्रोजेक्टर मुहैया कराया। परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी निजी विद्यालयों की तरह ही प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि इस विद्यालय में नर्सरी से कक्षा आठ तक नि:शुल्क प्रवेश एवं नि:शुल्क गुणवत्ता युक्त पढ़ाई कार्यक्रम यहां के शिक्षकों द्वारा किया जाता है। जो शिक्षकों का सराहनीय कदम है। ऐसा सभी विद्यालयों में होना चाहिए। कार्यक्रम में वयोवृद्ध हरिकिशन, बृजमोहन, सुक्खू, पवन कुमार सिंह, पूर्व डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक उदयभान, सुभाषचंद्र राव आदि उपस्थित रहे। संचालन अंजनी कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें