विद्युत विभाग के एसडीओ एमके आर्य के नेतृत्व में मंगलवार को बिजली बकाया वसूली अभियान चलाया गया । इस दौरान 7 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटे गए साथ ही 1 लाख 23 हजार की वसूली की गई। विद्युत चेकिंग टीम मऊ ने मंगलवार को कस्बा के शहीद चौराहा से लेकर कैलेंडर तिराहा के कुल 7 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटते हुए सख्त निर्देश दिया कि तत्काल अपने बिलों का भुगतान कर दे वरना आप लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा दो दर्जन से अधिक बकायेदारों से 1 लाख 23 हजार रुपये की वसूली की गई। इस बाबत एसडीओ ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दिया कि अपने बिजली बिलों का भुगतान समय से करें एवं अवैध कनेक्शन किसी तरह से प्रयोग ना करें ।अगर जांच के दौरान विद्युत चोरी पकड़ी गई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।इस टीम में अवर अभियंता अनुज कुमार, आलम खान, राजेश कुमार, चंद्र भूषण यादव, लक्ष्मण यादव ,समेत विद्युत विभाग के कर्मी मौजूद रहे।