फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है पुरानी पेंशन बहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेवा संगठन की मंडलीय समीक्षा बैठक रविवार को को भीटी स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय प्रताप यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा एक राष्ट्रव्यापी मांग बन चुकी है। विशिष्ट अतिथि ओपी राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सभी लोगों को एकजुट रहने की जरूरत है। जिला मीडिया प्रभारी अजय शंकर यादव ने कहा कि संगठन के मजबूत होने से ही शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। अंत में पुलवामा में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बैठक में समीर पांडेय, रामरतन यादव, बिरजू सरोज, नारायण सिंह, बाबू राम यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र कुमार दीक्षित, नवल किशोर यादव, विजय प्रताप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें