रतनपुरा। ब्लाक में रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी सफल रही। बंदी को सफल बनाने में जहां व्यापार मंडल का व्यापक सहयोग रहा। शनिवार की शाम को व्यापारियों ने रविवार को बंदी रखने के निर्णय को लेकर मंत्रणा किया था। जिसका असर रहा कि रविवार को पूर्णतय बंदी सफल रही। बंदी को सफल बनाने में क्षेत्र के युवा व्यापारियों की भूमिका सराहनीय रही।