भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कैबीनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर बदहाल राष्ट्रीय राज्य मार्ग का मरम्मत कराने की मांग की। बुधवार को जिला उपाध्यक्ष संतोष राय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के काफिले को गोठा गांव में रोककर ज्ञापन सौंपा। मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने दोहरीघाट के घाघरा पुल से गोठा बाजार मंडी तक बदहाल सड़क के साथ राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 का मरम्मत की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जोगी सोनकर, विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, आलोक राय आदि मौजूद रहे।