मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को रणवीरपुर स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री राजेश राय ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षक कार्य कसे 87 प्रतिशत वित्तविहिन शिक्षकों द्वारा किया जाता है। लेकिन सरकार द्वारा वेतन न देकर सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि अपनी मांगों को लेकर 20 नवंबर को संघ प्रदेश आयोजक लालविहारी यादव के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में मोहित यादव, लक्ष्मण, रविंद्र सिंह, राजकिशोर, निर्मल चौहान, बालचंद्र राजभर, गोपाल दुबे, सुरेश यादव, जयनाथ राजभर, कैलाश, तेजबहादूर यादव मौजूद रहे।