दोहरीघाट। विद्युत विभाग की तरफ से राजस्व वसूली अभियान के तहत दरगाह गांव स्थित चौराहे पर लगाए गए कैंप में सात लाख 67 हजार रुपया वसूल किया गया। अधीक्षण अभियंता शिवशंकर प्रसाद ने राजस्व वसूली मे महत्वपूर्ण योगदान करने पर अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी तथा संविदाकर्मी दयानंद को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि उपभोक्ताओं के समस्याओं के निस्तारण तथा सुविधा के लिए कैंप के माध्यम से बिलों का भुगतान कराया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीओ विवेक पांडेय, अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी, अजय कुमार, दयानंद, दीनानाथ पाल, शैलेंद्र, बांकेलाल आदि शामिल रहे।