कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के पास रविवार की रात दो बाइक सवारों में आमने सामने टकरा गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी राहुल उपाध्याय 28 पुत्र कपिलदेव रविवार की शाम बाइक से किसी काम से मऊ गए थे। जहां देर रात घर वापस लौटते समय थानीदास मोड़ के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 100 डायल को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है।