फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जारी कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का प्रशिक्षण का समापन रविवार को किया गया। समापन सत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीएमसी और स्वयंसेवी संस्थाओ के कार्यकत्री एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग से बचाव के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारियों को इस बीमारी की पहचान, और उसके सही इलाज के बारे में जानकारी दी गई। जिससे वह फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक कर सकें। इसी क्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डा. एचएस. राय ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद 16 जुलाई से 30 जुलाई तक जिले में अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए 2462 टीम और मानीटरिंग के लिए 492 सुपरवाईजर बनाए गए हैं। इस अभियान में कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे। इस मौके पर दुर्गा प्रताप सिंह, शिवेश सिंह, छोटू प्रजापति, प्रज्ञादीप, शिव कुमार, सौरभ सहित दूसरे कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें