कोपागंज। योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह कसबे के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर से भगवा ध्वज दिखाकर योगी रथ को रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे कसबे का भ्रमण कर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का वितरण करते हुए योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारिया दीं। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर है। संयोजक ने कोपागंज से रथ को रवाना किया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ मिथिलेश, विनीत तिवारी ,मनीष पांडेय, उमेश यादव ,देवब्रत ,भूपेंद्र, उत्सव राय, विकास साहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।