फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

197 के सापेक्ष छह मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सदर तहसील मेें संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 197 के सापेक्ष छह मामलों का ही निस्तारण हो सका। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सूचित करें। इस अवसर पर 197 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें छह का ही निस्तारण हो सका। कोपागंज थाना क्षेत्र के रामनिवास पुत्र रामनाथ निषाद ने गंगुआबारी के ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। मामले की जांच कराई जाए। इसी क्रम में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के राणा प्रताप सिंह पुत्र हरिहर सिंह ने चकमार्ग बनाने, सरवां के शिवबदन पुत्र बदरीराम ने सार्वजनिक जमीन पर मकान बनाने के संबंध में दिया। मीरपुर रहीमाबाद निवासी हीरा गुप्ता पुत्र रामधर गुप्ता ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा के संबंध में शिकायती पत्र दिया। भावरकोल निवासी वशिष्ट नरायण सिंह पुत्र सूर्यनाथ ने चकनाली के सीमांकन तथा इंदारा निवासी सरली देवी पत्नी प्रवीण ने पट्टे की भूमि पर कब्जा के संबंध में शिकायत की। गालिबपुर निवासी मिल्लू पुत्र लोचन ने शौचालय बनवाने तथा डुमरांव निवासी सीमा पत्नी सुनील ने बैनामा सुदा जमीन में निर्माण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें