फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की 31वीं पुण्यतिथि तिथि पर मंगलवार को दोहरीघाट पंप कैनाल स्थापित उनकी प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं और किसानों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में चौधरी साहब की नीतियां प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के हित की बातें तो सभी सरकारें करती हैं किन्तु किसानों की बेहतरी के लिए वास्तव में कुछ काम नहीं कर रही हैं। कहा कि चौधरी साहब की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। लूट, हत्या, छिनैती, डकैती पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकारी पूरी तरह विफल है। किसान सुरेन्द्र यादव ने कहा कि नहरों में पानी नहीं है। सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं, क्रय केन्द्रों पर गेंहू की खरीद धीमी है, किसान परेशान हैं। इस अवसर पर सर्वेश राय, मन्टू, पप्पू राय, अवधेश, विनय, रामविनय, बब्लू यादव, जयप्रकाश राय, रामबृक्ष यादव, सीता राम यादव, संतोष साहनी, सतीश शाही, हरि राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें