घोसी। जलियावाला बाग नरसंहार के शताब्दी वर्ष के मौके पर शुक्रवार की शाम को यूथ फार चैलेंज घोसी की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए घोसी तहसील से कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान तहसील से शहीदों की याद में नारे लगाते हुई स्टेशन रोड, बस स्टेशन, मधुबन मोड़ होते हुई मधुबन रोड होते हुए मदरसा समसुल उलूम के पास जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में रजनीश भारती, मुसिर अहमद, अवधेश बागी, राघवेंद्र राजभर, डॉ. त्रिभुवन नाथ, आकिब सिद्दीकी, सन्नी राव, रूआब खान, विद्यासागर, मनोज सिंह, शेख हिसामुद्दीन आदि रहे।