फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति न मिलने से क्षुब्ध छात्रों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। छात्रवृत्ति न मिलने से क्षुब्ध डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रों ने बुधवार को पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष चंदन साहनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें छात्रों ने छात्रवृत्ति देने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि छात्रवृत्ति नहीं मिली तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होगें। छात्र आर्यन वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में अभी तक 70 फीसदी छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिली है। जिसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। छात्रों ने छात्र वृत्ति के लिए शासन और जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से अमित निषाद, अवनीश सिंह, शाश्वत तिवारी विपुल, शाहनवाज आलम, प्रिंस, कृष्णा मौर्या, स्वराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें