घोसी। कोतवाली में शुक्रवार को मदापुर सम्सपुर गांव निवासी महिला ने पुत्री को बहला फूसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने इस्लामपूरा निवासी फैजान पुत्र अख्तर उर्फ शब्बू , अख्तर उर्फ शब्बू पुत्र अज्ञात, राशीदा और शबीना पुत्री अख्तर उर्फ शब्बू एवं मुशीर खान पुत्र मुनीर खान के साथ आलोक मौर्या पुत्र रामआशीष को नामजद किया है। पीड़ित के अनुसार बीते 19 मार्च की सुबह आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गए। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।