मऊ। प्रोफेसर टीचर्स एवं नान टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग का लेखाधिकारी कार्यालय शिक्षक संघ के भवन में चल रहा है। कार्यालय पर शिक्षक नेताओं का वर्चस्व है। लेखाधिकारी कार्यालय बीएसए कार्यालय से दूर होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यालय को बीएसए कार्यालय के सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जीवधन यादव, रामरतन, तपेश्वर राम, अश्वनी, राजेश्वर खरवार, ओमप्रकाश राजभर आदि शामिल रहे।