फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के धायल हुए वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई गांव से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर सोमवार की भोर पांच बजे के करीब बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ भाग निकला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई गांव निवासी लीलावती 60 पत्नी हीरा गुप्ता सोमवार की भोर में वह शौच के लिए गई थी। जहां शौच के बाद वापस घर जाने के लिए वह राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर थी कि घोसी की तरफ जा रही अनियंत्रित बोलेरो चालक ने वृद्धा को धक्का मार दी। इस दुर्घटना में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर मार्ग से गुजरने वाले दूसरे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनो को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें