मऊ। महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी भानमती यादव के नेतृत्व में पोषण मिशन का पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को सुपोषण आहार देने के बारे में जानकारी दी। रैली में बीना राय,कुसुम राय, विजयलक्ष्मी,कमला देवी, शशि प्रभा राय,मालती देवी, शारदा देवी, साइना अंजुम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही।