फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को होगा श्रीश्री रविशंकर का आगमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का आगमन 27 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर होगा। शुक्रवार को बंगलोर से आए हुए अशोक महाराज ने प्रेेसवार्ता कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि भारतीय रेल एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में अनुग्रह यात्रा फरवरी 2014 में आंध्र प्रदेश से शुरु हुई थी। जिसका उद्देश्य लोगों के जीवन में आध्यात्म, ज्ञान आदि से परिचित कराना है। यात्रा 27 फरवरी को वाराणसी से चलकर रेलमार्ग द्वारा विशेष ट्रेन दोपहर एक बजे मऊ जंक्शन पर पहुंचेगी। इस मौके पर श्रीश्री रविशंकर के द्वारा ज्ञान, ध्यान का संगम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें