नगर क्षेत्र के रामस्वरुप भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी एवं निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है, तथा सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इसलिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए कि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण के बाद ईमानदारी से मेहनत करने से बड़ा से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रफुल्ल, रामविजय, हरि नारायण पांडेय, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।