फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सभासदों को अब्बास ने दिलाई बसपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के दशईपोखरा स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार को बसपा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जोनल कोआडिनेटर डा.मदन राम और बसपा नेता अब्बास अंसारी ने नगर पालिका मऊ और नगर पंचायत अदरी के 25 अन्य दलों के सभासदों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें नगर पालिका मऊ से सभासद नसीम, सफीकुर्रमान, सब्बजु फिरोज, नुन्नवल रजाई, कमरूल इसराम, सरवल उसवाल, शहरयार, अजहर फैजी, नौशाद, मकबुल अहमद, मोहम्मद नासीर, नसीम अख्तर, अल्तमस अंसारी, अबराल, इस्माइल, अब्दुल कादीर ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। इसी क्रम में नगर पंचायत अदरी के विभिन्न दलों के सभासद सब्बू वकील, अफरोज, आरिफ, ओमप्रकाश, असलम, इकबाल, शहजादा, इंतेखाब ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक को संबोधित करते हुए अब्बास अंसारी ने कहा कि मिशन 2019 के लिए बसपा कार्यकर्ता अभी से जुट जाये। एकजुटता के बल पर ही साम्प्रदायिक तत्वों के खिलाफ जीत होगी। उन्होने कहा कि 2019 में बसपा की हाथी का परचम पूरे देश व प्रदेश में लहरायेगा।बैठक को संबोधित करते हुए कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि बसपा हिंदू-मुस्लिम भाई चारा को लेकर आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में बसपा की केंद्र में सरकार बनेगी।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, करूणाडकांत मौर्य, राजविजय, एम एस मुजाहिद, बृजेश जायसवाल, संजय सागर, इंतेखाब, महेंद्र राजभर, डोमाराम साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें