मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के खेदूपुरा निवासी अशोक पुत्र स्व. रामधारी ने शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचेत होने पर घर वालों को जानकारी हुई। परिजनों ने अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।