सरसेना (मऊ)। चिरैयाकोट थाना के भीखमपुर के मौजा अहीयाचक गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार की सुबह मनबढों ने जानवर के मांस फेंक कर मौहौल बिगाड़ने की कोशिश किया। घटना के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न भी हुई। लेकिन प्रशासन से सुझबूझ से मामला शांत हो गया। एहतियात के तौर पर अभी भी गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भीखमपुर अहीयाचक गांव में मौजूद धार्मिक स्थल लोगों के आस्था का केंद्र है। गांव के लोगों के आने जाने के लिए धार्मिक स्थल से होकर चकरोड गुजरा है। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब बाइक पर सवार दो लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे। उनके हाथों में मांस से भरा पॉलिथीन था। पूजा स्थल पर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने मांस से भरा पॉलिथिन फेंका और फरार हो गए। उनको जाते देख लोगों ने पास में ही खड़ी 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। 100 नंबर पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया, लेकिन अराजकतत्वों को पुलिस नही पकड़ सकी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चिरैयाकोट थाने की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, प्रतिबंध मांस को कब्जे में लेकर सुनसान स्थान पर एक गड्ढे में दफनाई। ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित मांस फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। मौके पर पूरी तरह शांत है और एहतियात के तौर पर वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।