रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम काझा में शंकर जी के मंदिर के पास स्थित पोखरे की साफ सफाई स्वच्छ्ता अभियान के तहत रविवार को श्री रामलीला सेवा समिति काझा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह नेतृत्व में ग्राम वासियों ने किया। इस दौरान प्राचीन पोखरे की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक कर स्वच्छ्ता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एकराम राजभर, देवनंदन गुप्ता, कैलाश राजभर, अर्जुन गिरी,गोविंद वर्मा,नगेंद्र शर्मा,श्याम नारायण दुबे, यशवंत सिंह,अवधेश गिरी,अशोक दुबे,रोहित गिरी,बृजेश राजभर,बिट्टू सिंह,दिवाकर दुबे आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।