फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर 16 तक दे सकते हैं सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में मतदेय स्थलों का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। इस संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां 16 अक्टूबर तक दी जा सकती हैं। वर्तमान मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन संबंधित उप जिलाधिकारियों को कराना है। जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को तथा मतदाताओं की सुविधा अनुसार मुख्य गांव और बस्ती से अधिक दूरी पर स्थापित मतदेय स्थलों को मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत सुविधाजनक सरकारी भवन में स्थापित किया जाना है। 1400 या अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नया मतदेय स्थल बनाया जाना है। जनपद में अवस्थित 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित ) एवं 356-मऊ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची का सोमवार को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची पर सुझाव एवं आपत्ति 16 अक्टूबर के पूर्व इन स्थानों पर उपलब्ध कराई जा सकती है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें