फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे वितविहीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक सोमवार नगर के फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ धोखा दे रही है। संघ के प्रतिनिधिमंडल से शिक्षकों की सेवा नियमावली जारी करने तथा शासनादेश से प्रोत्साहन शब्द हटाने, मानदेय देने पर विचार करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ ने पांच को सितंबर को शिक्षक दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है। वित्तविहीन शिक्षक पांच सितंबर को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी जाती है तो अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान लक्ष्मण यादव, राजकिशोर प्रसाद, गामा यादव, प्रमोद गोंड, श्रीराम यादव, निर्मल चौहान, जयेंद्र यादव, दिनेश सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें