दुबारी (ब्यूरो)। स्थानीय कालीचौरा मुहल्ले का 100 केवीए ट्रांसफार्मर का चबूतरा का निर्माण कार्य मंगलवार को एक व्यक्ति ने जबरदस्ती रोकवा दिया। विकास खंड फतहपुर मंडाव क्षेत्र के दुबारी काली चौरा का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवर लोड के चलते अक्सर जल जाता है। इस पर उपभोक्ताओं ने विभाग से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर की मांग का पत्रक विद्युत विभाग को सौंपा था। विभाग ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर की मंजूरी दे दिया। विद्युत विभाग पूर्व के ट्रांसफार्मर के स्थान के नीचे ही चबूतरा बनवा रहा था अभी चबूतरा आधा ही बना था कि एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा निर्माण कार्य जबरदस्ती रुकवा दिया। जेई अच्छेलाल का कहना है कि फिलहाल ट्रांसफार्मर का निर्माण रुक गया है लेकिन पुलिस के सहयोग से उसे पूरा कराया जाएगा।