मऊ। जिले में 51 केंद्रों पर शुक्रवार को 827 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा नौ सीएचसी सहित जिले के 51 सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ। इन केंद्रों पर 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। वहीं इन केंद्रों पर 815 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।