मधुबन। थाना क्षेत्र के बेेलौली भोजीपुर के पास बुधवार की रात गिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्रांली के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। गुरुवार की शाम मृतक मजदूर के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर बेलौली मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर मधुबन एसओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम हटाया। इस दौरान 30 मिनट तक मार्ग के दोनों ओर यातायात प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। मधुबन थाना क्षेत्र के मुन्नू 20 पुत्र बच्चू निवासी बेलौली पेशे से मजदूर है। बुधवार की रात वो एक जगह पर गिट्टी गिराने के लिए गिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्रांली पर बैठकर जा रहा था। जहां बेलौली भोजीपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रांली के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे मुआवजा की मांग को लेकर मृतक मजदूर मुन्नू का शव को परिजनों ने बेलौली मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर चक्काजाम की सूचना पर मधुबन एसओ कुमुद शेखर सिंह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को हटाते हुए जाम हटा दिया। उधर बेलौली मार्ग पर चक्काजाम से 30 मिनट तक आवागमन ठप होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।