फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर होने के एक वर्ष बाद भी अधर में लटका सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। क्षेत्र का खैरामुहम्मदपुर पवनी मार्ग के मरम्मत कार्य का टेंडर होने के एक वर्ष बाद भी सडक का निर्माण कार्य अधर में लटका है। जहां सड़क पर बडे़े-बड़े गड्ढे होने के चलते सड़क दुर्घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं विकास गति भी धीमी हो गई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी बजट का रोना रोकर मामले से पल्ला झाड़ रहे। अदरी-मधुबन शहीद मार्ग से खैरामुहम्मदपुर पवनी मार्ग बलिया बार्डर को जोड़ता है। यह क्षेत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है। लगभग तीन किमी का यह मार्ग विभाग की अनदेखी का शिकार है। समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क में बड़े-बड़े अनगिनत गड्ढ़े हो गए हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों की मानें तो इस मार्ग का निर्माण सन 2013 में हुआ था। सड़क निर्माण मानक के अनुरुप न होने के कारण कुछ ही समय में सडक गड्ढे में तब्दील हो गई। सड़क निर्माण के लिए विभाग द्वारा करीब एक साल पूर्व ही मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इस संबंध में अभिषेक यादव, पवन यादव, सुशील कुमार, रामजी, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, दयाशंकर, अमरेश सड़क निर्माण कार्य अधर में लटक जाने से सड़क दुर्घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आरएन मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें