फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जमा कराया दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम के निर्देश पर जारी अधिसूचना पर बुधवार को मुआवजा और जमीन संबधित आवेदन एसएलओ कार्यालय में जमा कराया। बताते चलें कि अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम बाजार में गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग के जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ 132 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है। पिछले दिनों किसानों और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिलकर मुआवजे की गड़बड़ी के बारे में जानकारी दी थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुआवजे में गड़बड़ी की जांच कर जल्दी निस्तारण करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने जमीन संबंधी आवेदन एसएचओ कार्यालय में जमा कराया। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्चना उपाध्याय, विरेंद्र कुमार, अरविंद मूर्ति, राधेश्याम यादव, शिव मूरत गुप्ता, टेल्हू राम, विनोद कुमार, बसंत कमार, रामबली यादव, राम अवध, जमुना गुप्ता, रामधनी, रिंकू सिंह, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र, बालेश्वर, श्याम नारायण गुप्ता, रामप्रवेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें