फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो से बच्चों ने सीखा अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्व शिक्षा अभियान और लर्निंग रिसोर्सेज के सहयोग से रेडियो कार्यक्रम आओ अंग्रेजी सींखे में उच्च प्राथमिक विद्यालय झझवा कोपागंज में बच्चों ने रेडियो सुनकर अंग्रेजी बोलना सीखा।विद्यालय के शिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 40 एपिसोड का प्रसारण निर्धारित तिथियों को समय प्रात: 11 बजे से 11:15 बजे तक किया जा रहा है।कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 7 पर फोकस है लेकिन कक्षा 6 एवं 8 के लिये भी लाभदायक है।कार्यक्रम में बुधवार को बच्चों को व्हाट इज योर नेम, व्हाट इज योर फादर नेम,व्हाट इस योर मदर नेम,हाऊ मेनी ब्रदर्स दु यू हैव, हाऊ मेनी सिस्टर्स टु यू हैव जैसे प्रश्नों तथा उत्तरों को बोलने का ढंग बताया गया।कार्यक्रम के उपरांत प्रश्नों तथा उत्तरों को लिखने तथा बोलने का अभ्यास प्रत्येक बच्चे से कराया गया।विभाग द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में अंग्रेजी को माध्य्म बनाया है साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी की दक्षता बढ़ाने के लिए रेडियो के माध्य्म से सिखाने का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है।इस दर्जन प्रेमबलिका राय,अमेरिका, गिरिजा यादव तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें