त्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक के जिलाध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में से पुरानी पेंशन के लिए चलाये जा रहे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में जेल भरो आंदोलन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन शिक्षकों कर्मचारियों को नहीं प्राप्त होगी तब तक जेलों को भरने का काम करेगें। जनपद मऊ के संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि जनपद के शिक्षक कर्मचारी 31 जनवरी को 11 बजे से कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर जेल भरेंगें। इस अवसर परसीताराम गुप्ता, सीताराम कुशवाहा, मंत्री ब्रह्मा नन्द सिंह, राजेश वर्मा, दिलीप कुमार सिंह , सुनील सिंह , रामसिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरिहर यादव आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।