रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के इटैली स्थित दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में रविवार को ब्लाकस्तरीय ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती सहित विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल अधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर बालिका दौड़ में महिमा गुप्ता प्रथम, मनसा को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर बालक दौड़ में दक्षराज चौहान को प्रथम, कबड्डी में इटौरा प्रथम स्थान तथा बिलौझा दूसरा स्थान मिला। इसी क्रम में कुश्ती, वालीबाल, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता मेें बच्चों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान संगठन तथा एडीओ पंचायत की तरफ से संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया गया।