फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां विकासखंड के कालिका केसरी शिक्षण संस्थान ताजोपुर में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में अवनीश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि सुभद्रा मिश्रा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रशिक्षण के द्वारा जो भी अच्छे अनुभव उन्हें प्राप्त हुए है। उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज सेवा करने में गर्व का अनुभव करें। शिविर में सुशील कुमार, आशीष कुमार भारती के निर्देशन में छात्रों ने टेंट बनाने मीनारें बनाने, गांठें बांधने, स्टेचर बनाने, बिना बर्तन भोजन पकाने, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने आदि का बारीकी से प्रशिक्षण लिया। समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य सुभद्रा मिश्रा, श्याम सुंदर राजभर, रितेश पांडेय, सीमा राजभर, प्रियंका खरवार, रिंकी गुप्ता, ऋचा सिंह, प्रीति राजभर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें