फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिलों के भुगतान पर नहीं देना होगा सरचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के भोला रोड स्थित विद्युत कार्यालय पर बुधवार को उप खंड अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों के विद्युत बिल बकाया हैं उनका सरचार्ज माफ कर दिया गया है। बिल की मूल रकम के अलावा कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। इसके लिए विद्युत उपभोक्ताओं को 1 जनवरी से 31 जनवरी के बीच क्षेत्र के राजस्व संग्रह केंद्रों पर जाकर मूल बिल का 30 प्रतिशत जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह लाभ केवल दो किलोवाट के घरेलू व शहरी उपभोक्ताओं के लिए ही है। इस मौके पर अवर अभियंता मुकेश यादव, अभोरिक यादव,अजय पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें