फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ आजमगढ़ मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को उप डाकघर घोसी के परिसर में हुई। इसमें 18 दिसंबर से मंडल मुख्यालय पर होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई। प्रखंडीय सचिव रामचेत यादव ने कहा कि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट एक जनवरी 2016 से लागू किया जाए। ग्रेच्युटी डेढ़ लाख से पांच लाख रुपये किया जाए। बीपीएम का रख रखाव भत्ता 500 से बढ़ाकर 1600 रुपये करने, आठ घंटे का वर्क लोड ब्रांच आफिस करने के साथ ही सिविल कर्मचारी मानने आदि की मांग को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखी जाएगी। जब तक मांग पूरी नहीं होगी सभी ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 18 दिसंबर से रहेंगे। इस अवसर पर सर्वेश दुबे, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, अनिल पांडेय, सुरेश, बालकिशुन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें