फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत चंदन का वृक्ष है और संत इस पेड़ की छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। संत निरंकारी सत्संग भवन नाजोपट्टी खैराबाद में रविवार को संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें परमात्मा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। महात्मा रामप्यारे ने कहा कि संगत चंदन का वृक्ष है और संत इस पेड़ की छाया है। कहा कि जब संतों का उस निरंकार परमात्मा पर पूरा विश्वास हो जाता है तो परमात्मा उनकी हर जगह सहायता करता है।जिस तरह द्रोपदी ने कृष्ण भगवान को सहायता के लिए पुकारा था तो भगवान उनकी सहायता के लिए पहुंचे थे ठीक उसी तरह परमात्मा अपने एक सच्चे भक्त के हर मुश्किल समय में हमेशा उसके साथ खड़े होते हैं । कहा कि सत्संग सुनना ही काफी नहीं है बल्कि उस पर अमल करना भी आवश्यक है। परमात्मा तो हर जगह मौजूद है लेकिन पूर्ण ज्ञान नहीं होने के कारण वह हर इंसान को नजर नहीं आते। इस मौके सत्यप्रकाश मुखी, लालू , सुदर्शन प्रसाद, रामाश्रय, कलावती, निर्मला, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें